मंगतोला गांव की मीना जोशी। स्रोत : स्वयं
चंपावत। मंगतोला गांव की मीना जोशी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई हैं। वह इच्छाशक्ति और परिश्रम से मसाला उद्योग स्थापित कर अपने सपनों को पूरा करने के साथ ही गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी मार्गदर्शक बन गई हैं। मीना ने गांव में ही मां भगवती स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सीएसएफ से 60 हजार रुपये कर्ज लेकर स्वरोजगार का रास्ता अपनाया और आज वह इस योजना से लाखों की आय कर रही हैं।
वह बताती हैं कि पहले उन्होंने गाय पालन किया। धीरे-धीरे एनआरएलएम योजना के माध्यम से स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाया और फल सब्जियों के उत्पादन के साथ ही मसाला उद्योग स्थापित किया। वित्तीय सहयोग मिलने के बाद उन्होंने मसाला उद्योग के लिए आवश्यक उपकरण खरीदे और सेवाएं शुरू कीं। धीरे-धीरे ग्राहकों का विश्वास बढ़ा और आज उनके उद्योग में आसपास के गांवों से भी लोग आने लगे। वर्तमान में वह प्रतिमाह लगभग आठ से अधिक हजार से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं।