फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी कॉलेज हल्द्वानी का ट्रॉफी पर कब्जा

Wed, 03 Oct 2018 10:00 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
अंतरमहाविद्यालयी खो-खो प्रतिगिता में विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित अंतरमहाविद्यालयी पुरुष खो-खो प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। इसमें एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी ने पीजी कॉलेज रुद्रपुर को हराकर ट्रॉफी कब्जा ली।
विज्ञापन


महाविद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी और पीजी कॉलेज रुद्रपुर के बीच  खेला गया। रोमांचक मुकाबले में हल्द्वानी ने रुद्रपुर की टीम को 6-4 से शिकस्त दी। इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रुद्रपुर ने रामनगर को 7-6, हल्द्वानी ने नैनीताल को 6-5 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, प्राचार्य डॉ. रितु मित्तल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

इस दौरान नॉर्थ जोन खेलने गए कमला भट्ट, पूजा बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. तौफिक अहमद ने सभी का स्वागत किया। निर्णायक डॉ. गिरीश पाठक, डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, आनंद ओली, मनमोहन सिंह, राजेंद्र रहे। आयोजन में डॉ. जगदीश चंद्र जोशी, देवेंद्र राय, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. विमला देवी, डॉ. विद्या कुमारी, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, लक्ष्मी जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें