फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: माया कांडपाल को मिलेगा राज्य बाल वीरता पुरस्कार, उफनती नदी में कूदकर बचाई थीं दो सहेलियों की जान

Mon, 02 Nov 2026 04:29 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत की 17 वर्षीय माया कांडपाल को उफनती नदी में कूदकर दो सहेलियों की जान बचाने के लिए छह नवंबर को देहरादून में राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
माया कांडपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले की 17 वर्षीय माया कांडपाल को इस वर्ष के मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने उफनती नदी में कूदकर अपनी दो सहेलियों की जान बचाई थी। छह नवंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे।

विकासखंड चंपावत के घुरचुम गांव निवासी माया ने पांच अगस्त 2025 को यह असाधारण साहस दिखाया था। उस दिन भारी बारिश के कारण सड़कें भूस्खलन से बाधित थीं। परीक्षा देने स्कूल जा रही माया अपनी सहेलियों के साथ नदी पार कर रही थी। इसी दौरान तेज बहाव में उसकी दो सहेलियां, कोमल और आरती बहने लगीं।

विज्ञापन


माया ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। अथक प्रयास कर उन्होंने दोनों छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इस साहसिक कदम से दोनों बालिकाओं की जान बच गई। साहस और शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन बचाव अभियान के दौरान माया स्वयं भी घायल हो गई थीं। उनकी चप्पलें बह गईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सहेलियों को बचाने के बाद वह स्कूल पहुंची और अपनी परीक्षा भी दी। वर्ष 2026 में उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा 86.6 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। जिला स्तरीय चयन समिति की संस्तुति के बाद महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें