फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स कैब और बाइक भिड़ी, पिता-पुत्री समेत तीन घायल

Mon, 23 Apr 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट पाटनपुल के समीप कैब और बाइक की भिडंत के बाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 यहां पाटनपुल के समीप रोडवेज परिवहन की मैक्स कैब और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पिता पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।   

पुलिस के अनुसार सोमवार को करीब 12 बजे नगर से दो किमी दूर पाटन पुल से पहले पिथौरागढ़ से टनकपुर की तरफ  जा रही उत्तराखंड रोडवेज परिवहन की मैक्स कैब (यूके 03 टीए 1029) सामने से आ रही नई पल्सर से भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक में सवार राइकोट कुंवर निवासी पंकज सिंह कुंवर (32) पुत्र महेश सिंह, इसी गांव के सुरेंद्र सिंह फर्त्याल (35) पुत्र कुंदन सिंह फर्त्याल और उनकी पांच वर्ष की पुत्री पीहू गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को बाराकोट से लोहाघाट आ रहे आ रहे एसबीआई के शाखा प्रबधंक हरीश मिश्रा, नंदा बल्लभ बगौली और सुंदर नाथ ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार जोशी और फार्मेसिस्ट मुकुल राय ने बताया कि गंभीर चोटें आने के कारण तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें