फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनकांडा प्राइमरी स्कूल का शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
मौनकांडा का निलंबित शिक्षक देवराम। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी/चंपावत। मौनकांडा राजकीय प्राथमिक स्कूल के शिक्षक देवराम को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) चंदन सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को ये आदेश जारी किए। 14 सितंबर को इस स्कूल के निष्प्रयोज्य शौचालय की छत गिरने से छात्र चंदन सिंह लडवाल की मौत हो गई थी जबकि पांच बच्चे घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पाटी ब्लॉक के मौनकांडा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक गजेंद्र सिंह के अलावा शिक्षक देवराम तैनात हैं। हादसे वाले दिन प्रधानाध्यापक अवकाश पर थे। अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षक देवराम पर लापरवाही और अक्सर शराब पीकर स्कूल आने सहित कई आरोप लगाए।
शुक्रवार को डीईओ चंदन सिंह बिष्ट ने लोगों की नाराजगी और मिली शिकायत के आधार पर शराब का सेवन करने, शिक्षण की अनदेखी, मोबाइल का अधिक उपयोग और हादसे के बाद हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए निलंबन आदेश जारी किया। डीईओ ने बताया कि बाराकोट के खंड शिक्षाधिकारी भानु प्रकाश कुशवाहा को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच 15 दिन में पूरी होगी। निलंबित शिक्षक को चंपावत के उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

शराब पीकर स्कूल आने सहित मुझ पर लगाए गए आरोप सरासर गलत हैं। हादसे के बाद तेजी से बचाव कार्य में हाथ बंटाया। उन्हें जाति विशेष का होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है। -देवराम, निलंबित शिक्षक, मौनकांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें