फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच जीत गढ़ीगोठ इलेवन अगले चक्र में

विज्ञापन
बनबसा मिनि स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों व आयोजकों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। प्रथम स्व. कैप्टन भूपाल सिंह थापा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़ीगोठ इलेवन ने चंदफार्म इलेवन को सात विकेट से हरा अगले चक्र में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यहां मिनी स्टेडियम में प्रथम स्व. भूपाल सिंह थापा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी कर चंदफार्म इलेवन ने 16 ओवरों में नौ विकेट पर 96 रन बनाए, जिसमें टीम के लिए सर्वाधिक 14 रन दिनेश ने जुटाए। गढ़ीगोठ के दीपक चंद ने तीन विकेट लिए। जवाब में गढ़ीगोठ इलेवन ने हरीश के सर्वाधिक 40 रनों की मदद से 11 ओवरों में तीन विकेट पर 97 रन बना मैच जीत लिया। मैच में 29 रन बनाकर एक विकेट लेने पर गढ़ीगोठ इलेवन के सूरज मैन ऑफ द मैच रहे। निक्की चंद, विनोद चंद अंपायर, राजेंद्र सिंह धामी स्कोरर थे। गोल्डी, कपिल, राजेंद्र चंद ने आंखों देखा हाल सुनाया। आयोजक जंगबहादुर थापा, योगेश पांडेय, दीपेंद्र चंद, जगदीश चंद, राकेश चंद आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें