फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे गुरुजी पर नहीं मिला मानदेय

Wed, 18 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त में हुई विजिटिंग शिक्षकों की तैनाती को जिले के कई हिस्सों में निर्धारित 89 दिन पूरे हो गए हैं। जिले के 250 शिक्षकों में से पाटी और बाराकोट विकासखंड में 113 अध्यापक समय पूरा होने के बाद घर भी बैठ चुके हैं और अगले एक सप्ताह में शेष अध्यापकों का तय समय सीमा भी पूरा हो चुका है, मगर इन अध्यापकों का न तो नवीनीकरण हुआ और नहीं एक रुपया मानदेय का अब तक मिला है। शिक्षकों के स्कूल से दूर होने से विद्यालय की पढ़ाई पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


विजिटिंग शिक्षक संगठन के कृष्णानंद जोशी सहित तमाम अध्यापकों का कहना है कि नया अनुबंध नहीं होने से निर्धारित 89 दिन पूरा कर चुके शिक्षक घर बैठ चुके हैं। इससे पाटी क्षेत्र के मछियाड़, बिनवालगांव, टांण, चौड़ामेहता, पनियां, चौड़ाकोट, मूलाकोट, रीठाखाल सहित 15 स्कूलों की पढ़ाई फिर से पटरी से उतर गई है। संगठन ने शिक्षकों और छात्रों के हित में शीघ्र नवीनीकरण का अनुरोध किया है।

विजिटिंग शिक्षकों के मानदेय के लिए अब तक बजट नहीं मिला है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही मानदेय जारी कर दिया जाएगा। इसी तरह नवीनीकरण का भी इंतजार किया जा रहा है। नए अनुबंध पत्र होने तक शिक्षकों से एक दिन के ब्रेक के बाद फिर से स्कूल में पढ़ाने का आग्रह किया गया है। -नवीन चंद्र पाठक, मुख्य शिक्षाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने फिर सरकार से लगाई गुहार
लोहाघाट। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने बुधवार को दोबारा राज्य सरकार से वार्ता की है। उनका कहना है कि अतिथि शिक्षकों के 89 दिनों का मानदेय शासन से निदेशालय को रिलीज कर दिया गया है। इसे निदेशालय से जिलों को भेजा जा रहा है। इसके लिए चंपावत से वित्त लेखाधिकारी वीरेंद्र कुमार को देहरादून भेजा गया है।

अतिथि गुरुजनों के पद रिक्त घोषित न हों
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि गुरुजनों की बैठक में विभाग से पदों को रिक्त घोषित नहीं करने एवं नियमित रूप से नियुक्ति की मांग की गई। बैठक में अतिथि शिक्षकों के साथ कई अभिभावकों ने भी सर्वसम्मति से शिक्षकों की नियमित नियुक्ति की मांग उठाई। बैठक में राइंका के शिक्षक अभिभावक समिति के त्रिलोक सिंह बिष्ट, कलावती देवी आदि अतिथि शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें