लोहाघाट से मैदानी क्षेत्रों के लिए जाने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। होली समाप्त होने के बाद मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले नौकरी-पेशा लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। रोडवेज ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए बसों का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है।
बृहस्पतिवार को मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों की खासी भीड़भाड़ रही। रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी भुवन चंद्र आर्या ने बताया कि रोडवेज विभिन्न रुटों के लिए 13 बसों का संचालन किया गया। दिल्ली के लिए चार, देहरादून तीन, गुड़गांव, बरेली, ऋषिकेश, नैनीताल, हल्द्वानी व देवीधुरा होते हुए देहरादून की एक-एक बस चलाई गई।
बस का टायर पंचर, मुसाफिर परेशान
चंपावत। गोरखपुर से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस (यूके 07पीए/2904) का टायर पंचर होने से यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ी। बस में 36 मुसाफिर सवार थे। टायर को बदलने में आधा घंटे से अधिक वक्त लगा। इसके बाद बस पिथौरागढ़ को वापस गई। ब्यूरो