फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटक महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर ककरालीगेट के धोबीताल निवासी एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टनकपुर ककरालीगेट के धोबीताल निवासी नेहा जोशी (25) पत्नी मदन मोहन जोशी का शव मंगलवार को घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार नेहा का पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सूचना पर मंगलवार की देर शाम तहसीलदार खुशबू पांडेय और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घटना के संबंध में जानकारी ली। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि नेहा का विवाह चार वर्ष पहले हुआ था। वह अपने पति के साथ दिल्ली में ही रहती थी। नेहा अक्तूबर में दीपावली पर घर आई थी। मंगलवार को पड़ोस में विवाह था, लेकिन वह शादी में नहीं गई। उन्होंने बताया कि मौत का वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस मामले में बहरहाल किसी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। विवाहिता के माइके पक्ष ने पुलिस से किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें