फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी ब्लॉक में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
भावना जोशी। (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। महिला के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी को मारने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

पाटी के किमाड़ की भावना जोशी (26) पत्नी जगदीश जोशी की सोमवार रात घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। डॉ. आशीष ने बताया कि पाटी अस्पताल पहुंचने से पहले भावना जोशी की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर तहसीलदार हरीश नाथ, एसओ बची सिंह बिष्ट और उप निरीक्षक नवल किशोर मौके पर पहुंचे।
सिर्तोली की रहने वाली भावना का विवाह डेढ़ साल पहले किमाड़ के जगदीश जोशी से हुआ था। मृतका के पिता बंशीधर जोशी ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। सीओ बीसी पंत का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें