लोहाघाट (चंपावत)। मरोड़ाखान-एबटमाउंट सड़क बदहाल बनी है। पर्यटक सीजन होने के कारण इन दिनों यहां बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। सड़क संकरी होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
क्षेत्रवासी राजेश कुमार, दानी राम, बाल कृष्ण, रमेश चंद्रा, आशा देवी, पार्वती देवी, सुनीता खर्कवाल आदि का कहना है संकरी होने से इस सड़क पर वाहन चलाना चुनौती बना है। सड़क पर नीचे से ऊपर जाते समय खड़ी चढ़ाई पड़ती है और ऊपर से नीचे आते समय एकदम ढलान होता है। इससे दुर्घटना होने का भय बना रहता है। उन्होंने लोनिवि से सड़क की हालत शीघ्र ठीक करने की मांग की है। इधर लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है, सड़क में बने गड्ढों को शीघ्र भरा दिया जाएगा। संवाद