फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार राखियों को मिला बाजार

विज्ञापन
लोहाघाट में स्थानीय स्तर पर तैयार की गई राखी स्टाल का शुभारंभ करते चेयरमेन गोविंद वर्मा। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। हिमालयन ब्लूम्स महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से स्वनिर्मित राखियां बाजार में उतार दी गई हैं। रंग बिरंगी, आकर्षक डिजायनों की राखियों की पहले ही दिन बाजार में काफी मांग रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चेयरमैन गोविंद वर्मा, पूर्व चेयरमैन लता वर्मा ने गांधी चौक में संयुक्त रूप से राखी स्टाल का शुभारंभ किया। उन्होंने समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। समूह की एमडी प्रतिभा ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए यह कार्य शुरू किया, जिसमें उन्हें सफलता मिली है। भविष्य में लोगों की मांग के आधार पर उत्पाद तैयार कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर जीवन मेहता, मीना ढेक, गीता मेहता, समूह की रेखा जोशी, सोनिका, सोनम, आशा, हेमा, सरस्वती, किरन, विमला, हेमलता, पुष्पा, विनीता, मीना, रेखा, प्रवीन, तरन्नुम आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें