फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस और नरक चतुर्दशी पर बाजार में रौनक, लोगों ने खूब की खरीददारी

विज्ञापन
टनकपुर बाजार में धनतेरस, नरक चर्तुदशी पर देर शाम तक खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शुक्रवार को धनतेरस और नरक चतुर्दशी पर्व पर बाजार में खासी रौनक रही। बर्तन से लेकर फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी की दुकानों में ग्राहकों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

बाजार भी रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमग रहा। लोगों ने पूजा के लिए गणेश, लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ ही चांदी के सिक्के भी खरीदे। शहर के मुख्य बाजार में दोपहर बाद खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ बर्तनों की दुकानों पर नजर आई। मिठाई, नमकीन और फलों की दुकानों में भी अच्छी खासी भीड़ रही। भीड़ का आलम यह था कि पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा था। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। सीओ विपिन चंद्र पंत ने बाजार का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था देखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें