विश्व पृथ्वी दिवस पर यहां गोष्ठी और रैली निकाली गई। विजन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलाई।
बच्चों ने परिवहन कार्यालय में एआरटीओ रश्मि भट्ट को पोस्टर भेंट किया। जीआईसी में अखरोट, माल्टा, नींबू, संतरे के पौधे रोपे गए। बाद में कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी ने पुरस्कृत किया। भाषण में प्रभा जोशी, सतीश सिंह, पवन बोहरा, जूनियर वर्ग में सपना भंडारी, मोहित भट्ट, कोमल बिष्ट, सूरज राना, पेंटिंग में सतीश सिंह, नीरज पांडेय, जूनियर वर्ग में ज्योति जोशी, ज्योति महर, कंचन कुमारी, निशा अंसारी, स्लोगन प्रतियोगिता में राहुल कुमार, कमल जोशी, रोहित पंगरिया, जूनियर वर्ग में मनीष सिंह, काजल कुमारी, नीरज कुमार, प्रियंका महर, निबंध में प्रभा जोशी, आरती बिनवाल, रमेश महरा, मनोज बोहरा, जूनियर वर्ग में काजल खाती, सपना भंडारी, ऋषभ पंत, सुभाष पालीवाल विजयी रहे। निर्णायक डा.केबी सक्टा, डीएन भट्ट, बीना चौधरी, एके खर्कवाल, सुरेश आर्या थे। भवान मेहता, शंकर गिरि गोस्वामी, भुवन शर्मा, मदन राम आर्य ने सहयोग किया।
जीजीआईसी की छात्राओं ने रैली निकाली। प्रधानाचार्या हेमंती बोरा ने पौधों को बचाने की शपथ दिलाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भुवनेश्वरी नेगी के नेतृत्व में पौधों की निराई-गुड़ाई की। डिप्टेश्वर मंदिर और गंडक नदी के आसपास सफाई अभियान भी चला। भिंगराड़ा के बालातड़ी गांव में ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। बुजुर्ग प्रेमबल्लभ भट्ट ने पौधरोपण की शुरुआत की। इस दौरान ग्रामीणों ने 50 फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। पीबी भट्ट, आनंद भट्ट, हेम भट्ट, सुरेश भट्ट आदि ने रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।