फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में प्रतिभ्ाागियाें काे दी कई जानकारियां 

Sun, 26 Nov 2017 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण के समापन पर मुख्य अतिथि के साथ प्रशिक्षणार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गंगनौला गांव में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से हुए दस दिवसीय डेयरी फार्मिंग और वर्मी कंपोस्ट निर्माण प्रशिक्षण के समापन में प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के बारे में जानकारियां दी गई। इस मौके पर प्रशिक्षण में पहले तीन स्थान पर रहे ललित मोहन, मंजू देवी और जानकी देवी को सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भवन में आयोजित  समापन कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक देहरादून के प्रबंधक डीएस सजवाण ने स्वरोजगार के महत्व, बैंकिंग सुविधाएं, वित्तीय साक्षरता, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के बारे में बताया। एसबीआई आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने कहा कि प्रशिक्षण के तहत हासिल जानकारी को अपनाकर सफल उद्यमी बनने को प्रेरित किया।

पशुपालन विभाग के पवन पांडेय ने प्रशिक्षार्थियों को डेरी फार्मिंग संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर दुग्ध संघ के जिला दुग्ध निरीक्षक डीएस राणा, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक लोहाघाट के शाखा प्रबंधक प्रकाश करायत ने विचार रखे। एक स्वयं सहायता समूह का खाता भी खुलवाया गया। प्रशिक्षण में प्रकाश जोशी, महेंद्र सिंह पटवा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें