फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शिक्षा, वन, लोनिवि समेत कई विभाग खर्च नहीं कर सके पूरा बजट

Wed, 03 Apr 2024 09:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के अधिकतर विभाग पूरा बजट खर्च नहीं कर सके। ट्रेजरी की साइट 20 मार्च से बंद होने के कारण जिले से अनुमानित 10 करोड़ रुपये से अधिक का बजट शासन को वापस करना पड़ा।
विज्ञापन


मार्च महीने में अधिकतर विभागों की ओर से पूरे वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा और भुगतान करना पड़ता है। इस बार शासन की ओर से 20 मार्च से ट्रेजरी की साइट बंद कर दी गई थी जिस कारण अधिकतर विभागों के बिल पास नहीं हो पाए। ठेकेदारों के बिलों को भी भुगतान भी अटक गया। जिले में पूरा बजट खर्च न करने वाले विभागों में शिक्षा, वन, स्वास्थ्य, आबकारी, लोनिवि विभाग आदि शामिल हैं।

इन विभागों को करना पड़ बजट वापस (अनुमानित)
शिक्षा विभाग - 92 लाख
वन विभाग - 55 लाख
स्वास्थ्य विभाग - 20 लाख
आबकारी विभाग- 15 लाख
प्रांतीय खंड लोनिवि- 22 लाख
कोट
शासन की ओर से पहले ही सभी विभागों को 20 मार्च तक बिल लगाने के आदेश जारी किए गए थे। समय से बिल लगाने वालों के पास हुए जबकि देरी से लगाए गए बिल पास नहीं होने के कारण कई विभागों का लाखों का बजट वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीमा बंगवाल, ट्रेजरी ऑफिसर, चंपावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें