चंपावत/लोहाघाट। स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। ओपन बालिका वर्ग (चार किमी) में मानसी भंडारी और पुरुष वर्ग (दस किमी) में रोहित रावल विजेता बने। प्रतियोगिता का शुभारंभ व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी और सचिव नवल जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। खेल विभाग की ओर से हुई इस प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बालिका वर्ग में कविता रावत, संगीता जोशी, साक्षी, नीतू गोस्वामी और दीया भंडारी क्रमश: दूसरे से छठे स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष ओपन वर्ग में नितिन गहतोड़ी, दीपक रावत, सागर धौनी, पंकज सिंह और किशोर कुमार क्रमश: दूसरे से छठे स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रदीप बोरा, सूरज प्रहरी, हेम जोशी, मयूर चौधरी, अजय गहतोड़ी, सुनील पुनेठा, कपिल खर्कवाल, मुकुल ढेक, अमिल वर्मा, चंदन अधिकारी, मुकेश टम्टा, हरीश चंद्र जोशी, नितिन त्यागी, नरेंद्र भंडारी, मुन्ना राय आदि मौजूद थे।
लोहाघाट में हुई क्रॉस कंट्री में बालिकाओं में किरन राय, ज्योति खर्कवाल, शिवानी बिष्ट, अनामिका बिष्ट, सपना खर्कवाल, प्रियंका वर्मा विजयी रहीं। बालक वर्ग में आशीष सिंह बिष्ट, बृजेश जोशी, सचिन जोशी, कमल राय, पंकज पंगरिया विजयी रहे। खेल विभाग के चंद्रशेखर ओली के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में चेयरमैन गोविंद वर्मा और ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष मनीष जुकरिया ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।