चंपावत। जिले में भी हर्षोल्लास से जश्न-ए-आजादी मनाई गई। लोगों ने घर-घर तिरंगे लगाए। छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली और स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट में हुआ जहां डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने तिरंगा फहराया। एसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस कार्यालय, एसएसबी की पंचम वाहिनी में कमांडेंट प्रमोद देवरानी, जिला न्यायालय में जिला जज कहकशा खां, वन विभाग में डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ आरएस रावत ने विकास भवन में, सीईओ जितेंद्र सक्सेना ने शिक्षा भवन, टीओ रिचांशु शर्मा ने कोषागार में, डीआईओ गिरजा जोशी ने सूचना विभाग में और वरिष्ठ नेता श्याम नारायण पांडेय ने सीएम कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। नोडल अधिकारी केएस बृजवाल ने सीएम कैंप कार्यालय की ओर से प्राथमिक स्कूल के 120 छात्रों को कॉपियां बांटी गई।
जिला पंचायत में सदस्य सरिता बोहरा, ब्लॉक में प्रमुख रेखा देवी और पालिका में चेयरमैन विजय वर्मा ने ध्वजारोहण किया। चंपावत डिग्री कॉलेज, जेएनवी, केंद्रीय स्कूल, जीआईसी चंपावत, अमोड़ी, सिप्टी, मंच, तामली, भिंगराड़ा, प्राथमिक विद्यालय सुयालखर्क, पाटी के इंडस नेशनल स्कूल में छात्रों ने प्रभातफेरी निकालने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। देवीधुरा डिग्री कॉलेज में प्राचार्या डॉ. गीता श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। डॉ. रजनी मेहरा, डॉ. एसके सिंह, डॉ. किरन बाली, डॉ. कविता उप्रेती, डॉ. हेम चंद्र तिवारी आदि ने स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष की जानकारी दी।
नैनीताल बैंक के प्रबंधक राजेश जोशी ने ध्वजारोहण किया। माउंट कार्मल स्कूल में मेजर (सेवानिवृत्त) अजय पांडेय ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक फादर विनोय, प्रधानाचार्या सिस्टर शैली आदि मौजूद थे। भाजपा और कांग्रेस कार्यालय में भी ध्वजारोहण हुआ। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ के उपाध्यक्ष एलएम भट्ट ने ध्वजारोहण किया।
लोहाघाट, पाटी और बाराकोट में गूंजे देशभक्ति के गीत
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट, पाटी और बाराकोट ब्लॉक में भी आजादी का पर्व धूमधाम से मना। लोहाघाट में एसडीएम रिंकू बिष्ट, पालिका में चेयरमैन गोविंद वर्मा, गुमदेश उप तहसील में तहसीलदार विजय गोस्वामी, थाने में एसओ जसवीर सिंह चौहान, सैनिक विश्रामगृह में पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष कै. आरएस देव ने ध्वजारोहण किया।
इस दौरान सीएकेडमी स्कूल में प्रबंधक कविराज मौनी के साथ प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी के नेतृत्व में, फोर्ती स्कूल में लक्ष्मण सिंह मेहता, ज्ञानदीप में प्रबंधक नवीन जोशी और हिमांशु पांडेय, ओकलैंड में प्रबंधक लोकेश पांडेय, होली विजडम में मनोज पंत और संजय पंत, केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य संदीप त्यागी, गुरुकुलम एकेडमी में राज पांडेय, अल्पाइन स्कूल में बीडी जोशी, आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कमांडेंट बसंत कुमार नोगल ने परेड की सलामी ली। बालिका विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य मुन्नी खड़ायत, जीआईसी में प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे की अध्यक्षता और रिटायर्ड शिक्षक अनूप कौशल के दिशा निर्देशन पर देश भक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बाराकोट में प्रधानाचार्य रमेश राम, ब्लॉक में उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली ने ध्वजारोहण किया।
सात सेनानियों के गांव सूखीढांग के अलावा बाराकोट में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी ने सेनानी आश्रितों को सम्मानित किया। खेतीखान में सीएल वर्मा और मुकेश राज देउपा आदि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मायावती आश्रम में मिलेगी निशुल्क चिकित्सा सुविधा
लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती में संतों ने आश्रम की ओर से दूरदराज के गांवों तक निशुल्क चिकित्सा सुविधा का विस्तार करने का संकल्प लिया। प्रबंधक सुह्दयानंद ने ध्वजारोहण के बाद इस संकल्प को दोहराया। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी स्वामी एकदेवानंद, प्रबुद्ध भारत के संपादक विरेशानंद, सुमित महाराज, रामदास महाराज, अकीरा महाराज, बृजेश महाराज, पलास महाराज, डॉ. देवाशीष पाल, डॉ. हिमा बिंदु, डॉ. तेजस गुंटेला आदि मौजूद थे।
टनकपुर-बनबसा में भी हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में स्कूली बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण नारों के साथ प्रभातफेरी निकाली। स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। टनकपुर के गांधी मैदान में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, तहसील में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, कोतवाली में सीओ अविनाश वर्मा, शास्त्री मूर्ति पर कांग्रेसी नागर मल्ल शर्मा, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, शारदा रेंज कार्यालय में रेंजर महेश सिंह बिष्ट, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
राजकीय महाविद्यालय, ठा. श्याम सिंह रावत, जगत सिंह रावत राधेहरि जीआईसी, विवेकानंद विद्यामंदिर, जीजीआईसी, सरस्वती शिशु मंदिर, एबीसी अल्मामैटर, सेंट फ्रांसिस, नंदा कान्वेंट, एमडीएम एकेडमी, दयानंद इंटर कॉलेज, ब्लू माउंटेन स्कूल, विजय पब्लिक स्कूल, सुभाष चौक में भी ध्वजारोहण किया गया।
उधर बनबसा में राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा, सैनिक छावनी स्थित केवि क्रमांक एक में प्राचार्य बीसी जोशी, एनएचपीसी, सीआईएसएफ एवं केवि क्रमांक दो के संयुक्त कार्यक्रम में एनएचपीसी के महाप्रबंधक राजीव सचदेवा, जीजीआईसी में प्रधानाचार्या मीना शुक्ला, शारदा इंटर कॉलेज एवं शारदा यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा हेडवर्क्स के संयुक्त कार्यक्रम में एसडीओ प्रशांत कुमार, पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में अध्यक्ष संजय जोशी, जनता जूनियर हाईस्कूल में अध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट, सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष डॉ. जनक चंद, ग्लोरियस एकेडमी में प्रबंधक रविंद्र पांडेय, मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में निदेशक क्लिफ्टन शिप्वे ने ध्वजारोहण किया।
इसके अलावा देवभूमि बीएड कॉलेज, शिवाजी पब्लिक स्कूल, फागपुर जूनियर हाईस्कूल, डेविड पेंटर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालयों, थाना, पोस्टआफिस, कस्टम, इमिग्रेशन चैकपोस्ट, शारदा बैराज पुलिस चौकी, एसएसबी, बैंक, व्यापार मंडल कार्यालय आदि में ध्वजारोहण किया गया।