फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता पाठ में मानसी, हर्षित और किरन अव्वल

Sun, 18 Dec 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
कविता पाठ में मानसी, हर्षित और किरन अव्वल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में प्राथमिक वर्ग का भाषा-गणित बाल महोत्सव संपन्न हुआ। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा  का शानदार प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय मल्लाढेक के छात्र छाए रहे। कविता पाठ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगनौला की मानसी पांडेय ने पहला, फोर्ती के हर्षित उपाध्याय ने दूसरा, छतोली की किरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षक जीवन मेहता, रजनी वर्मा, बीना जोशी, भगवती भट्ट, करुणा भट्ट, तारा अधिकारी, निर्मला गोस्वामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उत्तम सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता और प्रमोद पाटनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में ब्लाक समन्वयक भुवन चंद्र जोशी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता और पाटी के  पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


सुलेख में प्राथमिक विद्यालय मल्लाढेक की तनुजा फर्त्याल, मटियाल के अरुणा सिंह  बोहरा, तरुण सिंह, पेंटिंग में प्राथमिक विद्यालय कनेड़ी की अंजलि जोशी, मल्लाढेक की तनुजा फर्त्याल, लोहाघाट के अनिल, क्विज में प्राथमिक विद्यालय मल्लाढेक की तनुजा फर्त्याल, लोहाघाट के कपिल देव, नरसों के अनिल सिंह  क्रमश:पहले तीन स्थानों पर रहे। निर्णायक चंद्र किशोर पांडेय, नागेेंद्र  जोशी, दीपक माहरा, किरन पंगरिया, चंद्रशेखर अधिकारी, महेश उप्रेती थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें