फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन, सुमित, हेमंत, कमल हुए सम्मानित

Thu, 05 Oct 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
जीआईसी दिगालीचौड में अब्बल रहे छात्रों को सम्मानित करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जीआईसी दिगालीचौड़ में समारोह पूर्वक स्वजल परियोजना की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राम सुरेश राम ने बताया कि विगत अगस्त माह में स्वजल परियोजना की ओर से स्वच्छता विषय पर आयोजित ब्लाक स्तरीय चित्रकला, क्विज, निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को स्वजल परियोजना की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


शिक्षक डॉ. सुधाकर जोशी के संचालन में हुए समारोह में ब्लाक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में रहे मनमोहन सिंह को पांच हजार, क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे  सुमित जोशी को पांच हजार, द्वितीय स्थान में रहे हेमंत सिंह को तीन हजार,  निबंध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान में रहे कमल रावत को दो हजार रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्रों के प्रोत्साहन हेतु स्वजल परियोजना का आभार जताया। इस मौके पर शिक्षक हरिद्वार राम, बृजेश ढेक, रमेश रावत, एपी सिंह, पीडी मुरारी, कमलेश जोशी, जगदीश जोशी, गणेश पंत, नवीन भट्ट, अनिल शर्मा, ललिता वर्मा, आशा पंत, ज्योत्स्ना बोहरा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें