फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर फर्राटा रेस में मनीषा ने मारी बाजी

विज्ञापन
गत वर्ष की चैंपियन रही छात्रा वर्षा पांडेय को मशाल देकर महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह क? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह मंगलवार से स्टेडियम में शुरू हो गया है। उद्घाटन प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश ने किया। गत वर्ष की चैंपियन धावक छात्रा वर्षा पांडेय सेे मशाल दौड़ लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पहले बालिका वर्ग में 100 मी. दौड़ में मनीषा ने बाजी मारी। अनुष्का सक्सेना और मनीषा विश्नोई क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मी. दौड़ में रुचि बोहरा, वर्षा पांडेय और मनीषा क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। 400 मी. दौड़ में अनुष्का शर्मा, प्रथम, मनीषा बिष्ट द्वितीय और पूजा निषाद तृतीय रही।
बालक वर्ग की 400 मी. दौड़ में मनोज राम पहले, कमलापति जोशी दूसरे और खुशाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। छात्रों की 800 मी. दौड़ में पंकज सिंह, विनोद सिंह और महाराज जीते। बालक वर्ग की 1600 मी. दौड़ में प्रमोद चंद, हर्षवर्धन और मान सिंह विजयी रहे। बालिका वर्ग की भाला फेंक में मनीषा प्रथम, पूजा निषाद द्वितीय और कामिनी तृतीय रहीं। गोला फेंक में रुचि बोहरा, मनीषा बिष्ट और अनुष्का सक्सेना क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। छात्राओं के चक्का फेंक में मनीषा प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

संचालन डॉ. धर्मवीर सिंह ने किया। वहां वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, भानु प्रकाश अग्रवाल, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. पंकज उप्रेती, डॉ. हरिओ, प्रकाश सिंह, डॉ. सीमा फुलेरा, डॉ. सुल्तान सिंह यादव, दरबार सिंह वर्मा, अश्विनी कुमार, समाजसेवी अमन ठाकुर, मो. हारून, मो. शाहिद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें