फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष और प्रियांशी ने जीती फर्राटा

Sun, 04 Sep 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
मनीष और प्रियांशी ने जीती फर्राटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीआरसी बिल्देधार में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने किया। प्राथमिक वर्ग की 50 मी. दौड़ में नवीन सिंह, भुवन सिंह, पंकज, बालिकाओं में प्रियांशी, हिमानी, सुहानी, 100 मी. में मनीष, नवीन प्रकाश, बालिकाओं में प्रियांशी, हिमानी, सुहानी, 200 मी. में नवीन, अंशु, प्रकाश, बालिकाओं में नेहा प्रिया, बबीता, 400 मीटर में सुमित, नवीन, अंशु, बालिकाओं में प्रियांशी, सुहानी, उर्मिला, सब जूनियर वर्ग बालकों की 100 मी. दौड़ में दीपांशु जोशी, प्रवीन कुमार, राकेश जोशी, बालिकाओं में ज्योति, सपना, हेमा ने क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग की 200 मी. दौड़ में सुनील कुमार, दीपांशु, प्रवीण, बालिकाओं में ज्योति, सपना, हेमा पहले तीन स्थान में रहे। सब जूनियर वर्ग गोला क्षेपण में रोहित, राकेश, कृष्ण सिंह, बालिकाओं में ज्योति, काजल, नेहा विजयी रहे। प्राथमिक वर्ग की कबड्डी में प्राइमरी ढोरजा विजेता और खीड़ी उप विजेता, उच्च प्राथमिक वर्ग की हिंदी सुलेख में राकेश, अजय, सूरज, अंग्रेजी सुलेख में अजय, मनीषा, आंचल, प्राथमिक वर्ग में पायल, आरती, सुहानी, अंग्रेजी में ऋतु, प्रियांशी, पंकज पहले तीन स्थान में रहे।

विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा, बीईओ हरेंद्र साह, प्रधानाचार्य आरएल आर्या, गोविंद बोहरा, कविराज मौनी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सीआरसी समन्वयक उत्तम फर्त्याल के संचालन में हुई प्रतियोगिता के आयोजन व निर्णायकों में प्रमोद पाटनी, नीरू बिष्ट, मीना भारती, एम परवीन, रमा पंत, राजेंद्र सामंत, राजेश सार्की आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें