लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे गांवों में छात्र छात्राओं को जानकारियां देते शिक्षक नरेश जोशी।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना के चलते स्कूल बंद होने से अब शिक्षकों ने घर-घर जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने की मुहिम शुरू कर दी है। इसके तहत शिक्षकों ने नेपाल सीमा से लगे गांवों में जाकर छात्र-छात्राओं का पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन किया। रविवार को नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ गांव पासम में प्रधानाध्यापक नरेश जोशी के नेतृत्व में शिक्षक दीपक महर, बृजेश कुंवर और कृपाल सिंह ने पासम, नगरूघाट और असलाड़ के बच्चों और उनके परिवार के सदस्यों को कोरोना से बचाव के उपायों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को पुरानी पुस्तकेें दूसरे छात्रों को देने के लिए भी प्रेरित किया।