मंच/चंपावत। दीपावली पर्व पर मिट्टीखाल मैदान में मंच और तामली के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैत्री मैच सीरीज का आयोजन किया गया। चार मैच की सीरीज मंच ने 3-1 से अपने नाम की।
मंगलवार को सीरीज में पहले बल्लेबाजी करते हुए मंच ने निर्धारित 12 ओवरों में 94 रन बनाए। टीम के राहुल बोहरा ने 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली। संदीप ने 20, दीपक और राहुल ने 12-12, निक्कू ने 10 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तामली की टीम 75 रन ही बना सकी। तामली की ओर से अमर ने शानदार 37 रन बनाए। मंच के निखिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। मंच ने 19 रन से मैच जीत लिया। इस तरह मंच ने चार मैचों की सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। संवाद