फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे के रेस्क्यू के बाद युवक को सुरक्षित निकाला

Mon, 09 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
पठार में फंसे युवक को बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट। भारतोली के पास के चट्टान में रविवार अपराह्न से फंसे युवक को करीब सात घंटे बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड, आपदा राहत की टीम ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बचा लिया। बाराकोट ब्लॉक के तल्ली ग्वीनाड़ा गांव का हरीश चंद्र (26) पुत्र बालादत्त रविवार अपराह्न करीब तीन बजे भारतोली के पास रोलिया कांठा की चट्टान पर शिलाजीत लेने के लिए चढ़ गया।
विज्ञापन


तकरीबन 150 फीट ऊंची चट्टान पर फंसने के बाद युवक ने अपने मोबाइल फोन से गांव के लोगों को खुद के फंसने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे एडीएम हेमंत वर्मा, जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय, थानाध्यक्ष डीएल वर्मा के नेतृत्व में गई फायर कर्मियों की टीम ने शाम पांच बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पांच घंटे तक भारी मशक्कत के बाद रात करीब 10 बजे युवक को चट्टान से बाहर निकाला।

युवक को जेट पुली, जुमार डिसेंडर, केराबिनर, सिलिंग टेप आदि की मदद से निकाला गया। रात में काम को जारी रखने के लिए इमरजेंसी फ्लड लाइट की मदद ली गई। बाद में हरीश चंद्र का मेडिकल कराया गया। एक बोतल ग्लूकोज चढ़ाने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


लोहाघाट। भारतोली की चट्टान में फंसा युवक हरीश प्राइवेट वाहन चलाता था लेकिन पिछले कुछ समय से वह बेरोजगार था। काम न होने से घर चलाने में परेशानी आ रही थी। हरीश का कहना है कि उसने बड़े-बुजुर्गों से भारतोली के पास रोलिया कांठा की चट्टान में शिलाजीत होने की बात सुनी थी। औषधीय उपयोग में आने के साथ ही इसकी कीमत भी काफी है। इस कारण वह रविवार अपराह्न किसी को बताए बिना चट्टान पर पहुंच गया। वहां फंस जाने से वह परेशानी में पड़ गया।

लोहाघाट। फायर कर्मी हरीश गिरि, भूपेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, राम सिंह, प्रकाश चंद, दया राम, रमेश चंद, बाल मुकुंद, पूरन गिरि समेत रियल एडवेंचर के आशीष जोशी, हरीश मेहता, विनीत राय आदि ने राहत कार्य में हाथ बंटाया। कड़ाके की ठंड के बीच इस टीम ने इस काम को अंजाम दिया।

आईटीबीपी के जवान भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही फंसे हरीश को निकाल लिया गया था। सीओ वीर सिंह, तहसीलदार नीलू चावला ने राहत कर्मियों की पीठ थपथपाई। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, लोहाघाट के ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने रेस्क्यू में लगे पुलिस के जवान, सहयोगियों को सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें