फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आदमखोर तेंदुआ पकड़ से दूर, दहशत बरकरार

Fri, 21 Nov 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के मंगोली क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए की दहशत बनी हुई है। गांव के आसपास कई स्थानों पर तेंदुए के पगचिह्न मिलने से ग्रामीण डरे हुए हैं। वन कमियों ने गांव के स्कूल में जाकर ग्रामीणों से वार्ता की। वन विभाग की ओर से लगाए गए कैमरा ट्रैप और पिंजरे में तेंदुआ नहीं फंस रहा है।
विज्ञापन

तेंदुए ने 11 दिन पूर्व मंगोली गांव के धूरा तोक में ग्रामीण भुवन राम (45) पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 10 कैमरा ट्रैप और चार पिंजरे लगाने के साथ ड्रोन कैमरा से भी तेंदुए की तलाश शुरू की लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। तेंदुए के डर से जहां ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं, वहीं अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं।
रेंजर नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए चार पिंजरे लगाने के साथ 10 कैमरा ट्रैप और एक ड्रोन लगाए गए हैं। तेंदुआ पिंजरे में नहीं आ रहा है। घटना स्थल से दूर लगातार तेंदुए के पगचिह्न दिखाई दे रहे हैं। वन कर्मी लगातार गश्त कर लोगों को सतर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें