फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: क्रशर और खनन वाहन यूनियन में उपखनिज के रेट पर बनी सहमति

Mon, 15 Dec 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा खनन गेट खुलने की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्टोन क्रशर प्रबंधन और खनन वाहन यूनियन के बीच उपखनिज के रेट पर सहमति बन गई है। पिछले वर्ष की दर पर ही इस वर्ष भी क्रशर पर उपखनिज उतारा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को नगर के एक प्रतिष्ठान में मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन और क्षेत्र के दोनों स्टोन क्रशर प्रबंधन की बैठक हुई। इसमें उप खनिज के रेट पर चर्चा हुई। बैठक के बाद यूनियन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष के रेट और वाहन के वजन पर ही सहमति बनी है। इसमें वजन 150 क्विंटल पर 50 रुपये क्विंटल की दर से खनिज क्रशर पर उतारा जाएगा।
बैठक में संजू मिश्रा, अशोक मुरारी, जीडी खुल्लर, कुमाऊं स्टोन क्रशर के स्वामी अनुज अग्रवाल, शारदा स्टोन क्रशर के अमित ठाकुर समेत यूनियन के अनेक सदस्य मौजूद रहे। इधर डीएसएम मुदित आर्य ने बताया कि खनन शुरू कराने की तैयारियां जारी हैं। धर्म कांटों पर जरूरी कार्य चल रहा है जो एक-दो दिन में पूरा होते ही खनन शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें