फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर:मल्ली लड़ी गांव में नंदाष्टमी पर्व पर नहीं लगेगा मेला

विज्ञापन
लोहाघाट सीएचसी में कोरोना जांच के लिए अपनी बारी का इंतजार करते व्यापारी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना के चलते इस वर्ष मल्ली लड़ी गांव में नंदाष्टमी पर्व पर मेला आयोजित नहीं होगा। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। ग्राम प्रधान दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने इस बार मेला न लगाने का फैसला लिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि इसके अंतर्गत 25 अगस्त को गांव में रात्रि जागरण नहीं होगा। 26 अगस्त को मल्ली लड़ी से मंदिर तक देवडांगरों के अस्त्र शस्त्रों को ले जाया जाएगा। ग्रामीणों की ओर से मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा अर्चना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

103 व्यापारियों के सैंपल लिए
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना की जांच के लिए नगर क्षेत्र के व्यापारियों की सैंपलिंग लगातार जारी है। शुक्रवार को 103 व्यापारियों के सैंपल लिए गए। वायल खत्म होने के चलते शनिवार को मात्र 50 लोगों के ही सैंपल लिए जाएंगे। चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद कमर ने बताया कि शुक्रवार को शीतला माता मंदिर से मीना बाजार, हथरंगिया होते हुए जीआईसी, डिग्री कॉलेज रोड पर बाड़ीगाड़ तक के 103 व्यापारियों के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया वायल की मांग उच्चाधिकारियों को भेज दी है। वायल मिलने के बाद लगातार सैंपलिंग की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें