फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में मल्ला बापरु और कबड्डी में खकोड़ा विजयी

विज्ञापन
जीआईसी बापरू में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र छात्राएं मेडलों के - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के जीआईसी बापरु में दो दिनी न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत के बापरु, बनतोली, ग्वीनाड़ा, गुमोद, रेगड़, छीड़ाबांस, छंदा के स्कूलों कि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश गौतम के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्याल, नरेंद्र सिंह फर्त्याल, जगदीश सिंह अधिकारी और राजेंद्र गड़कोटी ने संयुक्त रूप से किया। 200 मीटर दौड़ में मनीष खोलिया, अंडर-17 वर्ग में लक्ष्मी जोशी, 100 मीटर में अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में मल्ला बापरु विजेता और रेगड़ू उपविजेता, कबड्डी में खकोड़ा विजेता और गुमोद उपविजेता रहे। संचालन प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने किया। निर्णायक जगदीश सिंह अधिकारी, हरीश जोशी, हयात सिंह, कृष्ण चंद्र खर्कवाल, राजेंद्र मेहता, प्रकाश राम टम्टा, महेंद्र सिंह अधिकारी, मनोहर लाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें