फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वांला पर मलबा आया, एक घंटे बंद एनएच

Sun, 16 Sep 2018 10:32 PM IST
उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
स्वांला के पास आए मलबे को हटाते जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्वांला के पास मलबा आने से रविवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच एक घंटे तक बंद रहा। इसके चलते लोगों को भारी दुश्वारी हुई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


रविवार अपराह्न करीब दो बजे स्वांला के पास भारी मलबा आ गया। एनएच पर काम करा रही शिवालया कंपनी ने जेसीबी के जरिए मलबे को तीन बजे सड़क से हटा आवाजाही को सुचारु कराया। 

रोड कटिंग से सिंगदा का पैदल मार्ग ध्वस्त  
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बारहमासी सड़क कटिंग के दौरान सिंगदा गांव को जाने वाला मार्ग ध्वस्त होने से ग्रामीण परेशान हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सामंत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज मार्ग बनवाने के साथ इस कार्य की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


रास्ता ध्वस्त होने से ग्रामीणों की आवाजाही सहित तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने मार्ग को ठीक करवाने के साथ घटिया काम की जांच की मांग की है। एनएच खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथैला का कहना है कि संबंधित कंपनी को मार्ग को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें