फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण जांच में रोकथाम के लिए महिलाओं को जागरूक बनाएं

Sat, 24 Feb 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सतत विकास पर्व सेमिनार में अफगानिस्तान में बीते 17 वर्षों से अमेरिकी विश्वविद्यालय की शाखा चला रहे प्रोफेसर कीनेथ हालैंड ने अपने सुझाव दिए। खुले सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में विश्वविद्यालय चलाने का उद्देश्य वहां के युवाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वह अपने देश के पुनर्निर्माण में सहयोग दे सकें। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित सत्र में बालिका शिक्षा विषय पर हालैंड ने कहा कि विवि में 50 प्रतिशत बालिकाओं को शिक्षा दी जा रही है। बालिकाओं के घटते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए कहा कि विकसित देशों के साथ ही जिन देशों में बालिकाओं की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है, उन देशों में बालिकाओं की शिक्षा के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाए जाने के साथ भ्रूण जांच की रोकथाम के लिए जागरूक करना होगा।

विज्ञापन


रूम टू रीड संस्था के निदेशक ने कहा कि बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। संस्था की ओर से विभिन्न विद्यालयों में अध्यापकों के माध्यम से बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए तेजी से प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न प्रतिनिधियों ने कहा कि होटलों, ढाबों सहित कई अन्य व्यवसायों में लगे बच्चों को इनसे बाहर निकालकर शिक्षित करना होगा, जिससे वे समाज की मुख्यधारा में आकर अपना जीवनयापन कर सकें। सभी देशों, उद्योगपतियों, बुद्धिजीवियों को इसमें सहयोग करना होगा। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित सत्र में डीएम डॉ. अहमद इकबाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ एसएस बिष्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी सहित विभिन्न स्थानों से आए प्रतिनिधि और डायस एनजीओ के केशव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

महिलाओं को खेती में आत्मनिर्भर बनाना होगा
चल्थी से आए प्रगतिशील काश्तकार मोहन सिंह ने कहा कि उनकी संस्था हिमालयन विकास समिति की ओर से ग्रामीण परिवेश में ग्रामीणों द्वारा ग्रामीणों के लिए तकनीकी, सुगम खेती, सुगम पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कम स्थान पर अधिक पैदावार कैसे हो, कृषकों को मुख्यरूप से महिलाओं को खेती में आत्मनिर्भर बनाना होगा। उन्होंने बताया कि बिना रासायनिक दवाओं के विशुद्ध जैविक फसल किस तरह तैयार की जा सकती है लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्कृष्ट स्लोगन लिखने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल और विदेशी अतिथियों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह में उत्कृष्ट स्लोगन लिखने वाले जवाहर नवोदय के बच्चों को पुरस्कृत किया। इनमें श्रेष्ठा, रेनू पहले, विकास सिंह, सौम्या सिंह, गोविंद रानी दूसरे, अपेक्षा तिवारी, प्रिया सेला, अंशु महर, निकिता रानी तीसरे स्थान में रही, जबकि भारती अधिकारी, ललिता अधिकारी, रवीना टम्टा, कोमल टम्टा, जागृति अधिकारी, चित्रा मर्तोलिया, महक, अनुष्का को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें