फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम से कम पांच गांवों का दौरा सुनिश्चित करें अधिकारी

Wed, 06 Sep 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
विकास भवन में ग्राम स्वच्छता पखवाड़े संबंधी बैठक लेते सीडीआे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीडीओ एसएस बिष्ट ने एक से 15 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े की सफलता को लेकर सभी अधिकारियों को कम से कम पांच गांवों का दौरा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विकास भवन में बुधवार को आयोजित पखवाड़े की तैयारी बैठक में उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर को स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीणों की भागेदारी से स्वच्छता श्रमदान दिवस मनाया जाएगा। दो अक्तूबर को प्रभातफेरी का आयोजन करने के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद ग्राम पंचायत समितियों में खुली बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मरनेगा की कार्ययोजना भी तय की जाएगी। 
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने बताया कि पांच अक्तूबर को पोषण दिवस मनाने के साथ तीन से 15 अक्तूबर तक आजीविका के साधनों में वृद्धि, कौशल विकास, भीम एप, चाय उत्पादन, उन्नत खेती, स्वच्छता समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देने के साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति पर जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वजल को सेनेट्री नेपकिन वितरण कार्यक्रम चलाने, न्याय पंचायतों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने, पखवाड़े की गतिविधियों की सूचना प्रत्येक दिन उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, अनिल गर्ब्याल, रमेश गौतम, डीडीओ आरसी तिवारी, सीईओ आरसी पुरोहित, डीआईओ मोहित शाह, जलागम के एमएस कुंवर, जनार्दन चिलकोटी, डीपीआरओ सुरेश बेनी, डीएसटीओ एनबी बचखेती, जीबी जोशी, सीवीओ बीएस जंगपांगी, डॉ.शूरवीर सिंह, डीएचओ एनसी आर्या, युवा कल्याण के बीएस रावत मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें