फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा की शिक्षा को जीवन में साकार करें

Sun, 29 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
जनसेवा की शिक्षा को जीवन में साकार करें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लाला रामसरन भगवत सरन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का सात दिवसीय एनएसएस का आवासीय कैंप रविवार से शुरू हो गया है। समाजसेवी एवं स्कूल के संरक्षक धर्मानंद पांडेय ने उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयंसेवी छात्राओं से शिविर में मिलने वाली सेवाभाव की शिक्षा को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। 
विज्ञापन


ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में आयोजित शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाचार्या हौसिला सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी करम सिंह खाती ने स्वयंसेवी छात्राओं को एनएसएस के उद्देश्य और इतिहास की जानकारी देते हुए शिविर में प्रस्तावित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी कमला बिष्ट ने कैंप के दौरान संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कैशलेस  बैंकिंग सेवा, स्वच्छ भारत अभियान, नशामुक्ति, मताधिकार का प्रयोग, पर्यावरण, पॉलिथीन उन्नमूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा स्वयंसेवी छात्राएं बीपीएल, एपीएल परिवारों का सर्वे भी करेंगी। इस मौके पर हरीश चंद राजा, रिटायर्ड कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, सूरज नाथ, सीपी ओली, शिक्षिका प्रेमवती, लीला तिवारी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें