फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: व्रत रख भगवान शिव की उपासना

Sat, 18 Feb 2023 07:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तों ने जलाभिषेक कर किए भजन-कीर्तन
विज्ञापन

टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। टनकपुर के प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर, सीमेंट रोड स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, छीनीगोठ शिवालय, ज्ञानखेड़ा शिव मंदिर, सैलानीगोठ के शिवालय में जलाभिषेक किया गया। व्रत रख भगवान शिव की उपासना की गई।
विज्ञापन

बनबसा के सेना छावनी परिसर समेत कई शिव मंदिरों में पूजा कर लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। छीनीगोठ की महिलाओं ने कलश में शारदा का जल लेकर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन स्थित जलशक्ति मंदिर में पूजा और रुद्रीपाठ हुआ। प्रसाद वितरण के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा, महाप्रबंधक (विद्युत) राजिल ब्यास, महाप्रबंधक (ईएंडसी) मदन लाल के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मियों एवं परिजनों ने प्रतिभाग किया। बनबसा बैराज के पास और मीनाबाजार में भक्तों ने प्रसाद बांटा। लोगों ने जमकर भांग घोटा प्रसाद का सेवन किया। संवाद
विज्ञापन


फोटो 18 टीएनपी 02 पी 04 पी तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें