फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 19 Feb 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। महाशिवरात्रि पर जिले के मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों के बाहर लाइन में खड़े रहे। सीमांत मंच के गुरु गोरखनाथ मंदिर में हजारों भक्तों ने मत्था टेका। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर परिसर में खड़ी होली का भी गायन किया गया। भक्तों को बाबा का प्रसाद भी बांटा गया।
विज्ञापन

मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर समेत मानेश्वर, क्रांतेश्वर, डिप्टेश्वर, ताड़केश्वर, हरेश्वर, लधौनधूरा आदि स्थानों पर सुबह से ही भारी भीड़ रही।

शिवरात्रि पर चंपावत में निकाली गई शोभायात्रा
चंपावत। जिला मुख्यालय में शिवरात्रि पर शनिवार को प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बैनर तले टीआरसी से मुख्य बाजार तक शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद विश्वविद्यालय की ज्योति ने लोगों को शिव परमात्मा का अवतरण, शिव का अवतरण रात्रि में क्यों, शिवलिंग पर तीन रेखाएं एवं एक बिंदु एवं वर्तमान समय में शिवरात्रि बनाने का औचित्य बताया। उन्होंने सभी लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रोहताश माई, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजय शुक्ला, राजेंद्र गहतोड़ी, सुषमा फर्त्याल, गौरव, गीता पुनेठा, कमला, मदन राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें