फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 18 Feb 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षक-कर्मचारियों की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए हल्द्वानी में 26 फरवरी को प्रस्तावित महारैली की तैयारी की गई। कर्मचारियों ने इसके लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


एनएमओपीएस के ब्लाॅक अध्यक्ष नरेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षक कर्मचारियों का कहना था कि एनएमओपीएस के लिए 26 फरवरी को हल्द्वानी में प्रस्तावित रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु भी संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि रैली में कुमाऊं और गढ़वाल के शिक्षक कर्मचारी एक मंच पर जुटेंगे। बैठक में कर्मचारियों ने रैली को सफल बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। रैली में जाने के लिए कई वाहनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


कार्मिकों ने इसे शक्ति प्रदर्शन मानकर पूरी ताकत झोंक दी है। उनका मानना है कि इस आंदोलन की सफलता से ही वह सरकार पर दबाव बना सकेंगे। तभी उनकी मांग पूरी हो सकती है। अन्यथा उनकी चिंता बढ़ सकती है।

मीडिया प्रभारी शंकर सिंह अधिकारी ने संचालन किया। इस दौरान चंद्र लाल शाह, शंकर दत्त जोशी, कैलाश नाथ गोस्वामी, रमेश चंद्र पुनेठा, शुभम पंत, चंद्रलेखा, राखी गहतोड़ी, मीना महर, ममता नाथ, तनुजा वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें