फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Accident: एनएच पर अनियंत्रित होकर पलटा मैजिक वाहन, 15 घायल; दो महिलाएं भाईदूज पर जा रही थी मायके

Thu, 23 Oct 2025 04:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

टनकपुर से बनबसा जा रहा एक मैजिक वाहन एनएच पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में भाईदूज का त्योहार मनाने मायके जा रही दो महिलाओं सहित 15 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर से सवारियां लेकर बनबसा जा रहा एक मैजिक वाहन एनएच पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भाई दूज का पर्व मनाने मायके जा रही दो महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए टनकपुर और खटीमा अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल एक बालिका को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बृहस्पतिवार को टनकपुर से बनबसा जा रहा मैजिक वाहन यूके 06 टीए 3322 भजनपुर के समीप एनएच पर पलट गया। वाहन पलटने पर उसमें सवार लोगाें की चीख-पुकार मच गई। चीता मोबाइल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए खटीमा भिजवाया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मैजिक वाहन में सवार अधिकांश बच्चे थे। वाहन को कब्जे में लिया गया है। घटना के बाद चालक भाग गया था।

हादसे में ये हुए घायल

विज्ञापन

मनोज शर्मा निवासी पीलीभीत, उनकी पत्नी प्रीति शर्मा (30), बेटी काव्या शर्मा (12), बेटा प्रियांशु शर्मा (9), खटीमा निवासी एकता शर्मा, महिनहारगोठ निवासी युवराज (9), बिंदुखत्ता निवासी विमला बिष्ट (38), अंबिका बिष्ट (35), उनका बेटा प्रिंस (4), बेटी रूही (10) के अलावा पाखी जग्गी घायल हो गए। घायल रूही की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर किया गया है। हादसे में घायल मनिहारगोठ निवासी मीना देवी (35), उनके बेटे आयुष (10), पीयूष (छह) और शांति देवी (40) को टनकपुर अस्पताल भेजा गया। दोनों महिलाएं भाई दूज के लिए अपने मायके खटीमा जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें