फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कुमाऊंनी गायकों ने बिखेरा स्वर का जादू, झूमे दर्शक

Fri, 24 Mar 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सरस आजीविका मेले में बृहस्पतिवार की स्टार नाइट में कुमाऊंनी गायक इंद्र आर्या, संगीता ढौडियाल, ललित गित्यार और हरीश जोशी ने स्वर का जादू बिखेरा। उन्होंने नए गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम से धमाल मचाया।
विज्ञापन


इंद्र आर्या ने तेरो लहंगा, मार्डन कुमाऊ, बोल हीरा बोल, हे मधु जैसे गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं संगीता ढौडियाल ने ढोल दामू बाजी, मोहना मोहना, आजका दिना गीत की प्रस्तुति से समा बांधा। ललित गित्यार ने यो डानो को पारा और हिंदी गीतों की प्रस्तुति दी। हरीश जोशी ने खिमली इजा, पहाड़ों ठंडो पानी जैसे गीतों में आवाज का जादू बिखेरा। कुमाऊं लोक सास्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने भी सुंदर प्रस्तुति दी। मंच का संचालन में हेमंत बिष्ट और नरेश राय ने किया। संवाद


राधा और अनीता ने जीता स्वादिष्ट व्यंजन का पुरस्कार

टनकपुर (चंपावत)। रावत फार्म में चल रहे सरस आजीविका मेले के छठे दिन शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ओपन महिलाओं की स्थानीय व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें प्रतिभागियों ने स्वादिष्ट और लजीज व्यंजन बनाकर पुरस्कार जीते।
विज्ञापन



स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा ने प्रथम, भागीरथी एवं सरोज मोनी की जोड़ी ने द्वितीय, जानकी जोशी और अनीता सिंह की जोड़ी ने तृतीय स्थान पाया। पुष्पा चंद के व्यंजनों को सांत्वना पुरस्कार मिला। ओपन वर्ग में अनीता धामी प्रथम, हेमा जोशी द्वितीय, पुष्पा मुरारी तृतीय स्थान पर रहीं। उर्मिला चंद के व्यंजन को सांत्वना पुरस्कार मिला।



प्रतिभागी महिलाओं ने स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजन बनाने के साथ ही व्यंजनों की खूबी भी बताई। बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए पोषाहार एवं संतुलित भोजन से संबंधित सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें