अमरू बैंड में ठहरे मध्य प्रदेश से आए मजदूरों को संस्थागत क्वारंटीन करते चल्थी चौकी इंचार्ज हरीश ?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। निर्माणाधीन बारहमासी सड़क की ठेकेदार कंपनी के मध्यप्रदेश से आए 14 श्रमिकों को प्रशासन ने होम क्वारंटीन पर कार्यस्थल अमरूबैंड भेजने से आसपास के ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस ने सभी मजदूरों को सूखीढांग में एनएच के निर्माणाधीन भवन में संस्थागत क्वारंटीन करना पड़ा।
बारहमासी सड़क निर्माण में मजदूरी के लिए ठेकेदार कंपनी के 14 मजदूर गत 8 जून को मध्य प्रदेश के नेपानगर से यहां पहुंचे, जिन्हें प्रशासन ने होम क्वारंटीन कर कार्य स्थल अमरूबैंड भेज दिया। मंगलवार को ये मजदूर क्वारंटीन में रहने के बजाय एनएच पर कार्य करते दिखाई पड़े तो सूखीढांग के लोग भड़क गए।
उन्होंने चल्थी पुलिस चौकी को सूचना देकर आपत्ति जताई। मौके पर पहुंचे चल्थी चौकी इंचार्ज हरीश प्रसाद ने फोन पर एसडीएम वार्ता करने के बाद सभी मजदूरों को सूखीढांग में एनएच के निर्माणाधीन भवन में संस्थागत क्वारंटीन किया। विरोध करने वालों में भाजपा के धूरा मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, महामंत्री केएन तिवारी, ग्राम प्रधान दीपक कुमार, नरेंद्र जोशी, प्रेम सिंह, बसंत बल्लभ उपाध्याय आदि शामिल थे।