चंपावत। देवीधुरा कॉलेज में इस बार एमए की पढ़ाई नहीं हो पाएगी। इस सत्र से तीन विषयों के साथ एमए की कक्षाओं का संचालन करने की तैयारी थी, लेकिन शासन स्तर से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण मामला अटक गया है। इससे क्षेत्र के छात्र-छात्राएं मायूस हैं।
देवीधुरा महाविद्यालय में इस सत्र 2024 से राजनीति विज्ञान, हिंदी, समाजशास्त्र विषय के साथ स्नातकोत्तर की कक्षाओं का संचालन की तैयारी थी। स्नातक की पढ़ाई के बाद बाहर जाकर उनके लिए पीजी की पढ़ाई करना संभव नहीं होता था। प्राचार्य डॉ. गीता श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज स्तर सभी कार्यवाही पूरी कर भेज दी गई थी, लेकिन पीजी संचालन को राज्यपाल से संस्तुति के बाद कक्षाओं का संचालन किया जा सकेगा। संवाद