फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केले के पेड़ से बनाई मां नंदा-सुनंदा की मूर्तिं

Mon, 17 Sep 2018 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
चंपावत में नंदा सुनंदा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते देवडांगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंद राजाओं की राजधानी रहे चंपावत में इन दिनों मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की धूम मची हुई है। सोमवार को केले के पेड़ और पत्तों की मदद से मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति बनाई गई। इस दौरान बालेश्वर, नागनाथ और राजबुंगा किले में देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


सुबह बालेश्वर मंदिर में देवडांगरों ने मंदिर की परिक्रमा करते हुए यात्रा की शुरुआत की। तल्लीहाट, मल्लीहाट, नागनाथ, राजबुंगा होते हुए रौरूड्या से कदली वृक्ष लाया गया। श्रद्धालु नंगे पैर यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान देवडांगर हरीश पांडेय,  विवेकानंद बिष्ट, गौरव वर्मा, सौरभ वर्मा, मोहनी साह, मंजू राय, तारा पटवा,  गुडिय़ा वर्मा, रीता तड़ागी, अनीता साह, रवि पटवा, शांति पटवा आदि ने सभी को आशीर्वाद दिया। बालेश्वर में देवडांगरों ने बालेश्वर नौले में स्नान किया। 

पुरोहित दीपक कुलेठा, गिरीश कलौनी, विनोद पांडेय ने प्राण प्रतिष्ठा कराई। वहां यजमान नारायण दत्त गड़कोटी, हीरा बल्लभ पांडेय, नरेश जोशी, रितेश राय, विजय वर्मा, महोत्सव समिति अध्यक्ष शंकर पांडेय, देवी लाल वर्मा, महंत भैरव गिरी, किशन गिरी, पवन गिरी, दिनेश चंद्र पांडेय, लक्ष्मी लाल साह, विमल साह, अमित वर्मा, तरुण वर्मा आदि जुटे रहे। 
विज्ञापन


वात्सल्य, उज्ज्वल, कार्तिक, कोमल रहे अव्वल 
नंदा-सुनंदा महोत्सव में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में एशियन अकेडमी के वात्सल्य, एशियन के उज्वल प्रथम, जीआईसी के कार्तिक, विद्या मंदिर के भानु द्वितीय, एपेक्स की सताक्षी, आनंद बाल विद्या मंदिर के योगेश तृतीय रहे। चित्रकला में यूनिवसल के कोमल, जीआईसी के कार्तिक, चंद्र प्रकाश, मल्लिकार्जुन के अभय, न्यूवीरशिवा के राहुल, एशियन की अंजलि पहले तीन स्थान पर रहीं।

निर्णायक अमित वर्मा, बीएन उपाध्याय, मुकेश वर्मा, गणेश पंत रहे। आज मंगलवार को फैंसी ड्रेस और ऐंपण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ओपन वर्ग की मेंहदी प्रतियोगिता में जीआईसी के छात्र कार्तिक सक्सेना, शालू, शमा परवीन, प्राची टम्टा पहले तीन स्थान पर रहे। निर्णायक विमला ओली रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें