फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में पड़ी रेता बजरी हटाओ  

Mon, 19 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में पटवारी के पद पर चयनित अभ्यर्थी के सर्टिफिकेट की जांच करते समिति सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला मुख्यालय के त्यारकूड़ा मोड़ में सड़क किनारे रेता और बजरी डाले जाने के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया, उनका कहना था कि सड़क किनारे रेता बजरी फैलाए जाने के कारण कई वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं।     रविवार को इसी स्थान पर बहेड़ी का मोटर साइकिल सवार बुरी तरह से रपट गया था। जिसे अस्पताल भर्ती कराना पड़ा था। नागरिकों का कहना था आए दिन इस तरह से सड़क में रेता बजरी उतारने पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं होने से पैदल राहगीर और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में ललित मोहन तिवारी, प्रदीप तिवारी, प्रवीण तिवारी, सूरज तिवारी, राज तिवारी आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें