फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दूध के बाद अब रसोई गैस सिलिंडर पर महंगाई की मार, 50 रुपये बढ़े

Wed, 01 Mar 2023 09:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। आंचल के दूध के दाम बुधवार से बढ़ने के साथ ही रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों ने भी उछाल मारा है। दूध और गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन


चंपावत गैस वितरण केंद्र के प्रभारी प्रकाश मुरारी ने बताया कि पहली मार्च से गैस सिलिंडर के दाम में 18 रुपये से 351 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। चंपावत में 14.200 किलो वजन वाले घरेलू गैस सिलिंडर में 50 रुपये और पांच किलो वाले सिलिंडर में 18 रुपये बढ़े हैं।लेकिन सबसे ज्यादा मार पड़ी है 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर पर। इसके पूरे 351 रुपये दाम बढ़े हैं। जिले में करीब 57 हजार घरेलू और 310 व्यवसायिक संयोजन है। हर माह औसतन 30 हजार घरेलू और 310 व्यवसायिक सिलिंडर रिफिल होते हैं। बढ़ी कीमतों की वजह से उपभोक्ताओं और कारोबारियों पर 16 लाख रुपये महीने से अधिक की चपत लगेगी। चंपावत में पहली दिसंबर 2020 को घरेलू सिलिंडर की कीमत 632 रुपये थे जो कि 28 महीने में 508 रुपये बढ़कर 1140 रुपये पार हो गई है।
विज्ञापन



गैस सिलिंडर की कीमतें:
गैस सिलिंडिर: नई दर- 28 फरवरी की कीमत- बढ़ोत्तरी (रुपये में)
14.200 किलो: 1140.50 - 1090.50 - 50.00
5 किलो: 420 - 402 - 18
19 किलो (व्यावसायिक): 2205 - 1854 - 351


रोजगार में गिरावट लेकिन महंगाई में लगातार बढ़त हो रही है और अब गैस सिलिंडर के दाम में 50 रुपये बढ़ने से महंगाई का तगड़ा झटका लगा है।
- बंशीधर भट्ट, धौन, चंपावत।

चुनाव से पहले महंगाई पर काबू करने की बात होती है लेकिन जीतने के बाद होता इसका उलट होता है। सिलिंडर में बढ़ी कीमत से महंगाई के जख्म और हरे होंगे।
मिलाप सिंह, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें