फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी के तीन रूटों पर कम हुआ किराया

Tue, 20 Oct 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी के तीन मार्गों पर टैक्सी संचालकों की मनमानी पर लगाम कसा गया है। इन मार्गों के किराए की दर में कमी की गई है। ये संशोधित दरें सोमवार से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


पाटी से मैरोली 8 किलोमीटर की दूरी को तय करने के लिए टैक्सी किराए के रूप में 25 रुपये देने पड़ते थे। अब इस फासले को तय करने के लिए पांच रुपये कम यानि 20 रुपये देने होंगे। इसी तरह पाटी से शिवालय पुल तक के 6 किलोमीटर की दूरी के लिए 20 रुपये के बजाय 15 रुपये देने होंगे। पाटी से बिसारी की 5 किमी की दूरी के लिए 20 रुपये के स्थान पर 10 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट की मौजूदगी में पाटी के एसडीएम जेएस राठौर ने टैक्सी यूनियन की बैठक में किराए की दर को तय किया। साथ ही टैक्सियों में अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा भी करने के निर्देश दिए। पाटी के इन मार्गों पर टैक्सी संचालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की लगातार शिकायत मिल रही थी। नागरिकों और टैक्सी संचालकों की बैठक में टैक्सी संचालक भुवन सिंह, हरि सिंह, पीतांबर गहतोड़ी, नवीन सिंह, हरीश सिंह के अलावा प्रदीप कुमार, धर्मानंद, भुवन चंद्र, गोविंद बल्लभ, राजेंद्र गहतोड़ी, नवीन चंद्र, प्रकाश गहतोड़ी, मोतीराम गहतोड़ी, किशोर कुमार, प्रदीप राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें