लाठी टेक्यो बोजो बोक्यो लाउ-लाउ ...
- फोटो : अमर उजाला
चमदेवल में दो दिनी गुमदेश महोत्सव का हवन-यज्ञ के साथ समापन हो गया है। इस दौरान पिथौरागढ़ से आए कलाकारों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
रामलीला मैदान में आयोजित गुमदेश महोत्सव के अंतिम दिन पिथौरागढ़ से आई प्रकाश रावत एंड पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को अपने स्थानों में झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति ‘पहाड़ की चेली ले कभैं ना खाया दुई रोटा सुख ले’ और प्रकाश रावत रावत ने ‘लाठी टेक्यो बोजो बोक्यो लाउ-लाउ’ और ‘ओ हीरा समधनी’ की दिलकश प्रस्तुति दी।
देर रात तक स्थानीय कलाकार नीमा चंद, सोबन राम, खीमराज सिंह ने भी कई गाने गाए। इससे पूर्व महोत्सव के समापन के मौके पर ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने कहा कि आने वाले समय में महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए कोई भी कमी नहीं आने देंगे। कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने सहयोग के लिए आभार प्रकट दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मदन कलौनी, चतुर सिंह, हरिमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।