फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में कपड़ों की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

Wed, 18 Jun 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर में एक गारमेंट्स की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये के कपड़े बर्बाद हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बाराकोट ब्लाॅक की रावलगांव निवासी ज्योति गड़कोटी छतार चंपावत में ज्योति गारमेंट्स नाम से दुकान चलाती हैं। उन्होंने दुकान के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बैंक से तीन लाख रुपये का ऋण लिया था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी दुकान में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़िता की सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। दुकान स्वामी ने बताया कि आग से करीब ढ़ाई लाख रुपये का नुकसान हआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें