फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में श्रीराम ने किया रावण के पुतले का दहन

Thu, 02 Oct 2025 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में दशहरा महोत्सव में जलते रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

चंपावत। नगर में विजय दशमी के अवसर पर नागनाथ रामलीला मंच के समीप रावण का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व श्री राम सेवा समिति मल्लीहाट की ओर से नगर में भव्य राम बरात निकाली गई। राम बारात नागनाथ मंदिर से भैरवा तिराहे, मोटर स्टेशन होते हुए नागनाथ मंदिर तक निकाली गई।
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोग रावण का पुतला दहन देखने पहुंचे थे। पूरा नगर जयश्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। कमेटी अध्यक्ष भगवतशरण राय ने कहा कि इस वर्ष दशहरा महोत्सव किया जा रहा है। परंपरा को बनाए रखते हुए पुतला दहन किया गया। यहां दायित्वधारी श्यामनारायण पांडे, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, कुलदीप वर्मा, सनी वर्मा, रितेश राय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें