फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में है भगवान भोले का वास : सीएम धामी

Sat, 05 Jul 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में ग्रुप फोटो के दौरान मानसरोवर यात्रियों के साथ् हर हर महादेव के जयकारे लगाते मुख्यमंत
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्री दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में भगवान भोले शंकर का वास है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग है।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को पहले दल के यात्रियों का टीआरसी में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यात्रियों ने देवभूमि के झिंगोरे की खीर, गहत की दाल और रायते स्वाद लिया। शनिवार सुबह पर्यटक आवास गृह से मुख्यमंत्री धामी ने सभी यात्रियों का स्वागत किया और उनको स्मृति चिह्न भेंट किए।
जलपान के बाद मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों से संवाद कर उनको देवभूमि के देवालयों से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कैलाश पर्वत की ऊर्जा पूरे ब्रह्मांड में संचार करती है। आप सभी इस अद्वितीय यात्रा के सहभागी बनकर केवल यात्रा नहीं, बल्कि समर्पण की अनुभूति लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में भगवान शिव का वास है। यह यात्रा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से भौगोलिक सीमाओं को लांघते हुए शिव से साक्षात्कार का सशक्त माध्यम बन गई है। प्रदेश सरकार इस यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए समर्पित है।
प्रत्येक पड़ाव पर स्वास्थ्य, आवास, भोजन, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुदृढ़ की गई हैं। जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से सभी यात्रियों की सफल, मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की कामना की।
श्रद्धालुओं ने चंपावत जिले के लोगों का आत्मीय व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया और यात्रा को स्मरणीय और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा के प्रथम दल को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें