फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 48 लाख रुपये से निरीक्षण भवनों को संवारेगा लोनिवि

Mon, 10 Jul 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोक निर्माण विभाग जिला योजना से मिले 48 लाख रुपये से विभागीय निरीक्षण भवनों को संवारेगा। इसके लिए विभाग को जिला योजना से प्रथम चरण में 31 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें से 30 लाख रुपये से सर्किट हाउस के प्रथम तल पर सभागार और गार्ड रूम का निर्माण किया जाएगा। टनकपुर निरीक्षण भवन में 10 लाख से साज सज्जा और मरम्मत कार्य होगा। लोनिवि के ईई बीसी पंत ने बताया कि जिला योजना के तहत पांच लाख रुपये से रीठासाहिब निरीक्षण भवन की मरम्मत की जाएगी। तीन लाख से ककरालीगेट-ठूलीगाढ़-भैरव मंदिर मार्ग पर आपदा राहत केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। राहत केंद्रों के लिए वन भूमि प्रस्ताव बनाने और सर्वेक्षण का कार्य शामिल है।
बाक्स
न्यास निधि से स्वास्थ्य विभाग को मिले 91.95 लाख रुपये
चंपावत। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि के तहत डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने स्वास्थ्य विभाग को 91.959 लाख रुपये आवंटित किए हैं। न्यास निधि से विभाग 13 योजनाओं का निर्माण करेगा। डीएम ने बताया कि खनिज न्यास निधि से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों के साथ ही खनन प्रभावित क्षेत्र के एएनएम सेंटर और अन्य स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

कोट
जिले के खनन प्रभावित क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक और राजकीय महाविद्यालयों में मरम्मत और अन्य निर्माण कार्यों के लिए खनिज न्यास निधि से शिक्षा विभाग को 372.03 लाख की धनराशि आवंटित की गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह भंडारी, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें