लोहावती नदी में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
स्पर्श गंगा अभियान के तहत जीआईसी की एनएसएस इकाई ने लोहावती नदी में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी विक्रमाजीत चौहान के नेतृत्व में छात्रों ने विद्यालय परिसर, नालियों तथा रास्तो की सफाई करने के साथ लोहावती नदी में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया। जीआईसी के कार्यक्रम अधिकारी चौहान और जीजीआईसी लोहाघाट की कार्यक्रम अधिकारी नीलम राय ने छात्रों और अन्य लोगों से पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के साथ उसकी सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
बौद्धिक सत्र में प्रधानाचार्य एचएन जोशी के दिशा निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर देवेंद्र कुमार मिश्र, धनश्याम भट्ट, नवीन चंद्र उप्रेती, एसडी चौबे, बीपी चतुर्वेदी, अनूप कौशल, देवेंद्र प्रसाद शर्मा, विजय कुमार सिंह, भगवान जोशी, कृष्ण चंद्र खर्कवाल आदि मौजूद रहे।